ईराक़ के पश्चिमी इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाएश के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय फ़ौज का आप्रेशन जारी है।सूत्रों के अनुसार फ़ौज के आप्रेशन में दाएश के दो सौ आतंकवादी मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार फ़ौज के साथ झड़पों में बीस आतंकवादी मारे गए हैं। उधर फ़ौज नें ऐलान किया है कि अल अम्बार प्रदेश से आतंकवादियों का सफ़ाया किये जाने तक आप्रेशन जारी रहेगा। इससे प्रदेश में फ़ौज के आप्रेशन इंचार्ज रशीद फ़लीद नें कहा है कि दाएश के ख़ुफ़िया ठिकानों का पता लगाकर उन पर हमले किये गए जिसमें आतंकवादियों के विभिन्न ठिकाने तबाह हो गए। स्पष्ट रहे कि इससे पहले ईराक़ की फ़ौज नें उत्तरी क्षेत्र करकूक में पन्द्रह आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया है। दाएश, तकफ़ीरी वहाबी तत्वों का आतंकी संगठन है जिसे सऊदी अरब का पूरी तरह से समर्थन प्राप्त है। ईराक़ी अधिकारियों का कहना है कि ईराक़ में जारी आतंकवाद में सऊदी अरब और क़तर का हाथ है।
27 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500996
ईराक़ के पश्चिमी इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाएश के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय फ़ौज का आप्रेशन जारी है।