27 जनवरी 2014 - 20:30
सीरिया की जनता अपने भविष्य का फ़ैसला ख़ुद करे।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें ज़ोर देकर कहा है कि इस बात की ज़रूरत है कि सीरिया की जनता, इलेक्शन के ज़रिये अपने देश के भविष्य का फ़ैसला ख़ुद करे

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें ज़ोर देकर कहा है कि इस बात की ज़रूरत है कि सीरिया की जनता, इलेक्शन के ज़रिये अपने देश के भविष्य का फ़ैसला ख़ुद करे। ईरान के विदेश मंत्री नें तेहरान में फ़्राँस के पूर्व विदेश मंत्री दोशार्ट से बातचीत करते हुए सीरिया में खूँन ख़राबे की समाप्ति और देश का संकट राजनीतिक तरीक़े से हल किये जाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि इलेक्शन के ज़रिये संकट को दूर किया जा सकता है।मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों की तरफ़ इशारा करते हुए क्षेत्रीय देशो से अमन व शांति बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान फ़ार्स की खाड़ी में सामूहिक सुरक्षा के लिये पहले ही एक फ़ारमूला पेश कर चुका है जिसे अभी भी लागू किया जा सकता है और जिसमें कुछ परिवर्तन भी किये जा सकते हैं। इस मुलाक़ात में फ़्राँस के पूर्व विदेश मंत्री नें भी ईरान को एक प्रभावी देश बताते हुए क्षेत्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सलामती में ईरान के रोल पर ज़ोर दिया।