मिस्र के सीना इलाके में बंदूकधारियों ने एक सैनिक बस पर हमला करके चार सैनिकों की हत्या दी। इस हमले में इसी प्रकार दर्जन भर से अधिक सैनिक घायल भी हुए हैं। इस प्रकार मिस्र में दो दिनों के दौरान होने वाली हिंसक घटनाओं में कम से कम 49 लोग मारे जा चुके हैं। मिस्र में जारी तनाव शनिवार उस समय चरम पर पहुंच गया जब सरकार विरोधी गुटों ने क़ाहिरा में पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक के शासन के पतन और इंक़ेलाब की कामयाबी की तीसरी सालगिरह के अवसर पर देश में लोकतंत्र की बहाली के पक्ष में प्रदर्शन शुरू किये। मिस्री सरकार के अनुसार इन घटनाओं में कम से कम 49 लोग मारे गए और 247 लोग घायल हो गए। सेना ने इसी प्रकार प्रदर्शनों के दौरान एक हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकतर लोगों की मौतें राजधानी क़ाहिरा और आस पास के क्षेत्रों में हुई है। ये आंकड़े मिस्री स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गये हैं।
26 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500707
मिस्र के सीना इलाके में बंदूकधारियों ने एक सैनिक बस पर हमला करके चार सैनिकों की हत्या दी। इस हमले में इसी प्रकार दर्जन भर से अधिक सैनिक घायल भी हुए हैं