मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अलमालिकी नें नें अलक़ायदा के ख़ूँख़ार आतंकवादियों का समर्थन करने पर सऊदी अरब की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आतंकवादियों की ट्रेनिंग और उनको तैयार करने का असली केन्द्र है जहाँ से पूरी दुनिया में आतंकवादियों को आर्थिक वा मानवीय मदद मिल रही है।उन्होंने कहा कि सऊदी अरब अपनी ग़लतियों को मानने से कतरा रहा है और आतंकवादियों की लगातार मदद जारी रखे हुए है। ईराक़ी प्रधानमंत्री नें कहा कि यह बात सभी को मालूम है कि सऊदी अरब ईराक़ और सीरिया में आतंकवादियों की खुलकर मदद कर रहा है और उन्हें तनख़्वाह भी दे रहा है। उन्होंने कहा था कि सीरिया में आतंकवादियों को लग रहा था कि उनकी जीत तय है क्योंकि उन्हें सऊदी अरब, क़तर और तुर्की से हर तरह की मदद मिल रही थी लेकिन अब सीरिया में हालात दूसरे हैं और आतंकवादियों को हार का सामना करना पड़ रहा है।
25 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500392
नूरी अलमालिकी नें नें अलक़ायदा के ख़ूँख़ार आतंकवादियों का समर्थन करने पर सऊदी अरब की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आतंकवादियों की ट्रेनिंग और उनको तैयार करने का असली केन्द्र है