संयुक्त अरब अमीरात के अल ख़लीज अख़बार नें रिपोर्ट दी है कि आतंकी संगठन अल क़ायदा नें ज़ायोनी सरकार के साथ गठजोड़ कर लिया है। अख़बार नें अपने लेख में अरबों और मुसलमानों के लिये तकफ़ीरियों के ख़तरों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आतंकवादी संगठन अलक़ायदा नें ख़ुफ़िया रूप से ज़ायोनी सरकार के साथ समझौता कर लिया है जिसके बाद अब अलक़ायदा की बागडोर ज़ायोनी सरकार के हाथ में है। अख़बार के अनुसार पूरी दुनिया में अलक़ायदा के ख़िलाफ़ लड़ाई और उसके आर्थिक स्रोतों को बंद करने के बाद भी आलक़ायदा का अस्तित्व बाक़ी है जिससे स्पष्ट होता है कि अलक़ायदा के सर पर ज़ायोनी सरकार का हाथ है।
25 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500391
संयुक्त अरब अमीरात के अल ख़लीज अख़बार नें रिपोर्ट दी है कि आतंकी संगठन अल क़ायदा नें ज़ायोनी सरकार के साथ गठजोड़ कर लिया है।