25 जनवरी 2014 - 20:30
ईराक़ के अलअम्बार प्रदेश में एक लाख चालीस हज़ार लोग बेघर।

लेबनान की अल अहेद न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के संगठन के कमिश्नर के प्रवक्ता पीटर किसलर नें ईराक़ के अलअम्बार प्रदेश के बारे में ऐलान किया कि प्रदेश में झड़पों में बढ़ोत्तरी हुई है और अब तक एक लाख चालीस हज़ार से ज़्यादा लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो चुके हैं।

लेबनान की अल अहेद न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के संगठन के कमिश्नर के प्रवक्ता पीटर किसलर नें ईराक़ के अलअम्बार प्रदेश के बारे में ऐलान किया कि प्रदेश में झड़पों में बढ़ोत्तरी हुई है और अब तक एक लाख चालीस हज़ार से ज़्यादा लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह आँकड़े 2006 से 2008 के बीच होने वाली झड़पों से कहीं ज़्यादा हैं। स्पष्ट रहे कि फ़ौज और अल क़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों के बीच झड़पों की शुरुवात दिसम्बर 2013 के से हुई है और इस दौरान अलअम्बार की जनता हथियारबंद आतंकवादियों के हमलों से बचने के लिये दूसरे इलाक़ों में शरण लेने पर मजबूर है। दूसरी तरफ़ आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ईराक़ी फ़ौज की कार्यवाही जारी है और पिछले कुछ दिनों में दो दर्जन आतंकवादी मारे गए हैं।