25 जनवरी 2014 - 20:30
तुर्की के प्रधानमंत्री तेहरान यात्रा पर

इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबन्धों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तुर्की के प्रधानामंत्री अर्दोग़ान, तेहरान की यात्रा पर आ रहे हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबन्धों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तुर्की के प्रधानामंत्री अर्दोग़ान, तेहरान की यात्रा पर आ रहे हैं।  तुर्की की “टूडेज़ ज़मान” नामक वेब साइट ने लिखा है कि प्रधानमंत्री अर्दोग़ान की तेहरान यात्रा के दौरान सहयोग के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।  इससे पहले तुर्की के विदेशमंत्री अहमद ओग़लो ने कहा था कि अर्दोग़ान की तेहरान यात्रा के दौरान अधिक प्राथमिकता वाले व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।  तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोग़ान 28 जनवरी को तेहरान की यात्रा पर आ रहे हैं जहां वे ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ताएं करेंगे।