25 जनवरी 2014 - 20:30
आतंकवादियों से बातचीत संभव नहीं।

रूसी विदेशमंत्री लावरोव ने रविवार को टेलिविज़न पर दिये अपने साक्षात्कार में सीरिया के आतंकवादी गुटों के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता को असंभव बताया है।

रूस ने सीरिया में युद्धरत आतंकवादी गुटों के साथ वार्ता का विरोध किया है।  रूसी विदेशमंत्री लावरोव ने रविवार को टेलिविज़न पर दिये अपने साक्षात्कार में सीरिया के आतंकवादी गुटों के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता को असंभव बताया है।  उन्होंने कहा कि अपने दृष्टिगत नियमों के आधार पर मास्को का मानना है कि आतंकवादियों के साथ वार्ता नहीं की जा सकती और रूस किसी को भी इसके लिए प्रेरित नहीं करता।  रूसी विदेशमंत्री लावरोव ने कहा कि अलक़ाएदा, जिब्हतुन्नस्रा और दाइश जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ वार्ता की संभावना नहीं है।