24 जनवरी 2014 - 20:30
सऊदी अरब वहाबी आतंकवादियों के वहशियाना अपराधों का असली ज़िम्मेदार

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजरदी नें कहा है कि सऊदी अरब सलफ़ी तकफ़ीरियों के वहशियाना अपराधों का असली स्रोत है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजरदी नें कहा है कि सऊदी अरब सलफ़ी तकफ़ीरियों के वहशियाना अपराधों का असली स्रोत है। उन्होंने ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच बातचीत की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईरानी पार्लिमेंट बातचीत पर नज़र रखे हुए है और अगर कहीं पर भी ईरान के राष्ट्रीय हितों को नुक़सान हुआ तो पार्लियामेंट उसी समय सरकार का ख़बर देगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रही आतंकवादी घटनाओं का असली स्रोत व ज़िम्मेदार सऊदी अरब और उसके दृष्टिकोण के समर्थक सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी आतंकवाद को बढ़ावा दे कर इस्लाम व मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा ईरान सीरिया के समर्थन का सिलसिला जारी रखेगा।