24 जनवरी 2014 - 20:30
ईरान मध्यपूर्व में स्थिरता के लिये महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व जनरल सिक्रेट्री कूफ़ी अन्नान नें कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान मध्यपूर्व में स्थिरता बनाने के लिये महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व जनरल सिक्रेट्री  कूफ़ी अन्नान नें कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान मध्यपूर्व में स्थिरता बनाने के लिये महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है।सन् 2012 में 5 महीने तक सीरिया में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के विशेष दूत के रूप में ज़िम्मेदारी अदा करने वाले कूफ़ी अन्नान नें स्विस के डाउस में आयोजित आर्थिक फ़ोरम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर हमें मध्यपूर्व में अमन व स्थिरता का माहौल बनाना है तो यह समझा होगा कि ईरान क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है।कूफ़ी अन्नान का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री  बान की मून नें जेनेवा-2 काँफ़्रेंस में ईरान को दी गई दावत को अमरीकी दबाव में आकर वापस ले लिया था। अमरीका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और पश्चिम का समर्थन पा रहे सीरिया विरोधी संगठनों नें सीरिया के संकट को हल करने के लिये आयोजित इस काँफ़्रेंस में ईरान के भाग लेने का विरोध किया था।