22 जनवरी 2014 - 20:30
सीरिया से आतंकवादियो को निकाला जाना बहुत ज़रूरी।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि सीरिया से आतंकवादियों को बाहर निकाल देने के बाद सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत के अनुकूल हालात बनाने चाहिए।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि सीरिया से आतंकवादियों को बाहर निकाल देने के बाद सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत के अनुकूल हालात बनाने चाहिए।डाक्टर हसन रूहानी ने जुमेरात को स्वीट्ज़रलैंड के शहर डावोस में विश्व आर्थिक फ़ोरम की बैठक के अवसर पर कहा कि सीरिया संकट का सबसे अधिक नुक़सान सीरिया जनता का हो रहा है जहां बहुत बड़ी संख्या में लोग हताहत घायल और बेघर हुए हैं। डाक्टर रूहानी ने कहा कि सबसे अधिक खेद की बात यह है कि विश्व के अनेक देशों से आतंकवादी सीरिया पहुंचे है और ऐसे देशों से भी आतंकवादी आए हैं जिनका संबंध दूसरे महाद्वीपों से है। डाक्टर रूहानी ने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देशों को हम नसीहत करते हैं कि यह स्थिति उनके भी हित में नहीं है और बाद में आतंकवादी स्वयं इन समर्थक देशों को निशाना बनाने वाले हैं।डाक्टर रूहानी ने कहा कि देश के बारे में सीरियाई जनता जो फ़ैसला करेगी हम उसका सम्मान करेंगे तथा किसी भी सरकार और ताक़त को यह अधिकार नहीं है कि वह सीरिया जनता की ओर से स्वयं कोई फ़ैसला कर ले। उन्होंने कहा कि ईरान इस समय सीरिया को दवाएं, खाने पीने की चीज़े तथा दूसरी मानवीय सहायताएं भेज रहा है और दुनिया के दूसरे देशों को भी चाहिए कि वह सीरिया की सहायता करें।