21 जनवरी 2014 - 20:30
जेनेवा-2 काँफ़्रेंस, ईरान के विदेश मंत्रालय का बयान

इस्लाम रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय नें जेनेवा-2 काँफ़्रेंस क बारे में एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि सीरिया के बारे में क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर की जानी वाली कार्यवाहियों में से सबसे पहली प्राथमिकता सीरिया की जनता की उमंगों का सम्मान और आतंकवाद का सामना करना होना चाहि

इस्लाम रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय नें जेनेवा-2 काँफ़्रेंस क बारे में एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि सीरिया के बारे में क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर की जानी वाली कार्यवाहियों में से सबसे पहली प्राथमिकता सीरिया की जनता की उमंगों का सम्मान और आतंकवाद का सामना करना होना चाहिये। इस बयान में जेनेवा-2 काँफ़्रेंस के बारे में ईरान के रुख़ की व्याख्या की गई है। इस बयान में सीरिया में आतंकवादियों की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की गई है। ईरान नें अपने इस बयान में कहा है कि सीरिया में जारी आतंकवाद से क्षेत्रीय देशों और पूरे विश्व ख़तरा है और सीरिया में आतंकवादियों की आपराधिक कार्यवाहियां मानवता के विरुद्ध हैं जिनके बारे में इन आतंकवादियों के समर्थकों को जवाबदेह होना पड़ेगा। इस बयान में कहा गया है कि इन देशों को चाहिये कि सीरिया के हित के लिये आतंकवादियों को सैन्य व आर्थिक सहायता बंद कर दें।