सीरिया के राष्ट्रीय एकता के मंत्री नें सऊदी अरब को सीरिया में राजनीतिक संकट का सबसे बड़ा ज़िम्मेदार बताया है। सीरिया आन लाईन इंटरनेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रीय एकता मंत्री अली हैदर नें कहा कि सऊदी अरब आतंकवादी संगठन जब्हे इस्लामी के समर्थन के बाद सीरिया में एक संकट खड़ा करने वाला देश बन चुका है। अली हैदर नें कहा कि यह आतंकवादी संगठन यह दिखाने की कोशिश करता है कि वह किसी के साथ जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन वास्तविकता यह है कि यह संगठन सीरिया में सऊदी अरब की नीतियों पर काम कर रहा है। दूसरे शब्दों में अमरीका राजनीतिक बातचीत की बात करता है और सऊदी अरब सीरिया के ख़िलाफ़ लड़ाई के मैदान में उतरा हुआ है। याद रहे कि सीरिया में पकड़े जाने वाले ज़्यादातर आतंकवादी सऊदी अरब के हैं।
21 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 499178
सीरिया के राष्ट्रीय एकता के मंत्री नें सऊदी अरब को सीरिया में राजनीतिक संकट का सबसे बड़ा ज़िम्मेदार बताया है।