21 जनवरी 2014 - 20:30
तकफ़ीरी संगठन ईरान के मुक़ाबले में आने की हिम्मत नहीं रखते

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के इंटेलीजेंस मंत्री नें कहा है कि तकफ़ीरी संगठन, इस्लामी रिपब्लिक ईरान के मुक़ाबले में आने की ताक़त नहीं रखते हैं

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के इंटेलीजेंस मंत्री नें कहा है कि तकफ़ीरी संगठन, इस्लामी रिपब्लिक ईरान के मुक़ाबले में आने की ताक़त नहीं रखते हैं। सय्यद मोहम्मद अल्वी नें आज यमन में शहीद होने वाले ईरानी राजदूत अबू अल क़ासिम असदी के अन्तिम संकार में कहा कि तकफ़ीरी संगठन इतनी ताक़त नहीं रखते कि वह इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सामने आ सकें और ईरान के लिये मुश्किल पैदा कर सकें। स्पष्ट रहे कि यमन में ईरानी राजदूत अबू अल क़ासिम असदी को तकफ़ीरियों नें शहीद कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आतंकवादी हमले ईरान की कूटनीतिक सफलताओं पर तकफ़ीरियों की बौखलाहट का परिणाम हैं। शहीद अलू अल क़ासिम असदी यमन में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के दूतावास में काम करते थे। उन्हें तेहरान में दफ़्न कर दिया गया।