इराक की राजधानी बग़दाद में विभिन्न हिंसक घटनाओं में 18 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए जबकि रमादी में सुरक्षा बलों और हथियारबंद तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। हथियारबंद तकफ़ीरी आतंकवादी लगभग पिछले दो सप्ताह से फल्लूजा शहर में संकट को जन्म देने की कोशिश कर रहे हैं। फल्लूजा में पिछले सप्ताह के दौरान 26 लोग मारे गए हैं जबकि अर्रमादी में पिछले दिन 2 पुलिस वाले मारे गए और कई घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मलीकी से अपील की है कि वह समस्याओं का समाधान राजनैतिक ढंग और वार्ता के माध्यम से करें लेकिन आतंकवादियों के मुक़ाबले अपनी नीति पर डटे रहें। यह ऐसी स्थिति में है कि नूरी मलीकी ने आतंकवादियों से बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इराकी सुरक्षा बलों ने हथियारबंद तकफ़ीरी आतंकवादियों का घेराबंदी कर रखी है।
14 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 497258
इराक की राजधानी बग़दाद में विभिन्न हिंसक घटनाओं में 18 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए जबकि रमादी में सुरक्षा बलों और हथियारबंद तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है