ईराक़ की सरकार नें अपने देश में जारी तकफ़ीरी आतंकवाद में सऊदी अरब के शामिल होने के सुबूत पेश किये हैं। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ी पार्लियामेंट के अनुसार ईराक़ी पार्लियामेंट के सदस्य अली अल शालाह नें कहा है कि सरकार नें बग़दाद में विदेशी राजदूतों के सामने ऐसे सुबूत पेश किये हैं जिनसे साबित होता है कि आले सऊद की सरकार और कुछ अन्य देश ईराक़ में जारी आतंकवाद में शामिल हैं। उन्होंने विदेशी राजदूतों से अपील की कि वह इस्लामी और अरब देशों को आतंकवाद के ख़िलाफ़ अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय का साथ देने के लिये प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद नें हाल ही में ईराक़ की स्थिति का जाएज़ा लेने के बाद आतंकवादियों के मुक़ाबले के लिये ईराक़ी सरकार की पॉलीसियों का समर्थन किया है।
12 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 496613
ईराक़ी पार्लियामेंट के अनुसार ईराक़ी पार्लियामेंट के सदस्य अली अल शालाह नें कहा है कि सरकार नें बग़दाद में विदेशी राजदूतों के सामने ऐसे सुबूत पेश किये हैं जिनसे साबित होता है कि आले सऊद की सरकार और कुछ अन्य देश ईराक़ में जारी आतंकवाद में शामिल हैं