जर्मनी के विदेश मंत्री नें कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच जेनेवा में होने वाले परमाणु समझौते पर अमल करना एक महत्वपूर्ण और भविष्य को तय करने वाला क़दम है। फ़्राँस माएर नें जेनेवा के परमाणु समझौते को संयम व सूझबूझ से होने वाली बातचीत का परिणाम बताया है और कहा है कि इस समझौते की बातों पर अमल करने के आधार पर, आवश्यकता इस बात की है कि अगले चरण में एक स्थाई और सभी के लिये लाभदायक समझौते को पाने के लिये ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू की जानी चाहिये। ब्रिटेन के विदेशमंत्री नें भी एक बयान में कहा कि जेनेवा के परमाणु समझौते पर बीस जनवरी से समझौते को लागू किये जाने के सम्बंध में क़दम बढ़ाया जा रहा है जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण हल और सकारात्मक बातचीत के लिये पहले क़दम है।
12 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 496606
जर्मनी के विदेश मंत्री नें कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच जेनेवा में होने वाले परमाणु समझौते पर अमल करना एक महत्वपूर्ण और भविष्य को तय करने वाला क़दम है