12 जनवरी 2014 - 20:30
जेनेवा-2 में ईरान की भागीदारी ज़रूरी।

सेर्गेई लावरोव ने पेरिस में सोमवार को अपने अमरीकी समकक्ष जॉन केरी और सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अरब संघ के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में सीरिया के संबंध में आयोजित होने वाले जेनेवा-2 सम्मेलन में ईरान की सम्मिलिति को आवश्यक बताया है

रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि जेनेवा-दो सम्मेलन में ईरान को भाग लेना चाहिए। सेर्गेई लावरोव ने पेरिस में सोमवार को अपने अमरीकी समकक्ष जॉन केरी और सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अरब संघ के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में सीरिया के संबंध में आयोजित होने वाले जेनेवा-2 सम्मेलन में ईरान की सम्मिलिति को आवश्यक बताया है। उन्होंने राजनैतिक एवं शांतिपूर्ण मार्गों से सीरिया संकट के समाधान की आवश्यकता पर बल देते हुए इस सम्मेलन में इस्लामी गणतंत्र ईरान की सम्मिलिति को महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बताया। इस अवसर पर अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि सीरिया संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है। संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अरब संघ के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी ने भी कहा कि ईरान एक महत्वपूर्ण देश है।