ईराक़ के पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ फ़ौज का आप्रेशन जारी है और फ़ौज नें तकफ़ीरी आतंकवादियों के दो ठिकाने तबाह कर दिये हैं। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार फ़ौज को दो तरफ़ से लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एक तरफ़ उसे क़बीलों से सामना करना पड़ रहा जबकि दूसरी तरफ़ से तकफ़ीरी आतंकवादी हैं। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और क़तर नें अल अम्बार में तकफ़ीरी तत्वों को बातों में फँसाकर उन्हें ईराक़ की सरकार के मुक़ाबले लाकर खड़ा कर दिया है जिसके बाद से यहाँ पर तकफ़ीरियों नें जनता और फ़ौज के ख़िलाफ़ कार्यवाहियां शुरू कर दी हैं। स्पष्ट रहे कि ईराक़ व सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को सऊदी अरब व क़तर का समर्थन हासिल है।
11 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 495386
ईराक़ के पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ फ़ौज का आप्रेशन जारी है और फ़ौज नें तकफ़ीरी आतंकवादियों के दो ठिकाने तबाह कर दिये हैं