ईरान के विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब की तरफ़ से तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादियों के समर्थन की वजह से धीरे धीरे सारी दुनिया इस देश के ख़िलाफ़ हो रही है। तेहरान के सियासत रोज़ नें लिखा है कि सऊदी अरब उन देशों की सूची में सबसे पहले है जो तकफ़ीरी आतंकवादियों की आर्थिक व कूटिनीतिक मदद करते हैं। अख़बार नें लिखा है कि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद के ख़िलाफ़ मोर्चा बनाने की तरफ़ बढ़ रहा है और इस सम्बंध में अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में एकमत पाया जा रहा है, जोकि सऊदी अरब के लिये ख़तरे की घण्टी है। ख़बर के अनुसार सऊदी अरब के समर्थक आतंकवादी सीरिया और लेबनान से लेकर पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भी आतंकवाद फैलाने में लगे हुए हैं।
11 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 495383
ईरान के विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब की तरफ़ से तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादियों के समर्थन की वजह से धीरे धीरे सारी दुनिया इस देश के ख़िलाफ़ हो रही है