आले ख़लीफ़ा की सरकार नें बहरैन में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन जारी रखते हुए, तीन लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है। बहरैन की अल लूलू न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की एक अदालत नें देश के तीन नागरिकों को निराधार और बेबुनियाद आरोपों के अन्तर्गत उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है जबकि 19 अन्य नागरिकों को 15 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है। इन लोगों के वकीलों नें अदालत में आरोपियों को बेगुनाह साबित करने के लिये पुख़्ता सुबूत पेश किये थे लेकिन बहरैनी जज नें उन्हें अनदेखा करते हुए सिर्फ़ अटार्नी जनरल की सिफ़ारिश पर सज़ा सुना दीं। याद रहे कि इससे पहले भी आले ख़लीफ़ा की सरकार अपने नागरिकों के अधिकारों को रौंदती रही है और यह सिलसिला लगातार जारी है।
11 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 495382
आले ख़लीफ़ा की सरकार नें बहरैन में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन जारी रखते हुए, तीन लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है