11 जनवरी 2014 - 20:30
मिस्र में रेफ़रेंडम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन।

मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में छात्रों ने प्रदर्शन कर नए संविधान के मसौदे पर प्रस्तावित रेफ़रेंडम के बाइकॉट की अपील की है।

मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में छात्रों ने प्रदर्शन कर नए संविधान के मसौदे पर प्रस्तावित रेफ़रेंडम के बाइकॉट की अपील की है।यह रेफ़रेंडम 14 और 15 जनवरी को आयोजित होगा। मिस्र के अश्शाब न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट के अनुसार अलअज़्हर विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को क़ाहेरा के नस्र क़स्बे में प्रदर्शन किया और मिस्र के नए संविधान के बारे में रेफ़रेंडम के बाइकॉट का ऐलान करते हुए इस देश में सैन्य विद्रोह के बाद सेना के समर्थन से सत्ता में आई सरकार के सत्ता से हटने की मांग की।दूसरी ओर क़ाहेरा के पूर्वोत्तर में स्थित अलजीज़ा शहर के नागरिकों ने इंसानी ज़ंजीर बनाकर मोहम्मद मुरसी की सत्ता में बहाली की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने मिस्री जनता का आह्वान किया कि वे संविधान के लिए प्रस्तावित रेफ़रेंडम में हिस्सा न लें।