इराक़ी सेना ने दाइश नामक आतंकवादी गुट के एक सरग़ना को अलअंबार प्रांत में गिरफ़्तार किया है।रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अबू सफ़ा दमिश्क़ी नामक इस आतंकवादी की गिरफ़्तारी, दाइश गुट के लिए भारी क्षति समझी जा रही है। यह आतंकवादी सीरिया का निवासी है।कुछ अरब देशों विशेष रूप से सउदी अरब के समर्थन से आतंकवादियों ने इराक़ के कुछ क्षेत्रों में कथित रूप से स्थानीय सरकार का गठन कर लिया है और अबू सफ़ा दमिश्क़ी को दाइश गुट के ख़ज़ान्ची की ज़िम्मेदारी दी गयी थी।इस बीच इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों की कार्यवाही में तेज़ी के कारण दाइश गुट का सरग़ना अबू बक्र बग़दादी, इराक़ से सीरिया फ़रार कर गया है।पिछले दो हफ़्तों के दौरान पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत में 200 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए जिनमें 30 से ज़्यादा आतंकवादी अरब देशों के नागरिक थे।इस बीच इराक़ी सेना ने कहा है कि उसने दाइश गुट की साठ प्रतिशत शक्ति समाप्त कर दी है और इस गुट के पूरे सफ़ाए तक उसका अभियान जारी रहेगा
10 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 495077
इराक़ी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अबू सफ़ा दमिश्क़ी नामक इस आतंकवादी की गिरफ़्तारी, दाइश गुट के लिए भारी क्षति समझी जा रही है। यह आतंकवादी सीरिया का निवासी है।