ईराक़ की तहरीके अहले हक़ नें अपने देश में सक्रिय आतंकवादियों को सऊदी अरब की तरफ़ से मिल रहे सहयोग व समर्थन पर कड़े शब्दों में निंदा की है। मिडिल ईस्ट आनलाइन वेबसाईट के अनुसार ईराक़ के तहरीके अहले हक़ संगठन के प्रमुख क़ैसुल ख़ज़ अली नें अपने देश में सऊदी अरब के हस्तक्षेप पर कड़ा विरोध करते हुए ज़ोर देकर कहा है कि सऊदी अरब, ईराक़ में आतंकवादियों की पूरी तरह से समर्थन करके ईराक़ी सरकार के ख़िलाफ़ साज़िशें कर रहे है। उन्होंने ईराक़ में अस्थिरता का ज़िम्मेदार सऊदी अरब को क़रार देते हुए कहा है कि ईराक़ में जारी आतंकवादी हमलों और बेगुनाह आम शहरियों के नरसंहार में आले सऊद का हाथ है।
7 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 494336
ईराक़ की तहरीके अहले हक़ नें अपने देश में सक्रिय आतंकवादियों को सऊदी अरब की तरफ़ से मिल रहे सहयोग व समर्थन पर कड़े शब्दों में निंदा की है