5 जनवरी 2014 - 20:30

ज़ायोनी फ़ौजियों और ज़ायोनियों द्वारा बसाए गए लोगों नें नाबलस शहर के दक्षिण में एक स्कूल पर हमला करके बहुत से फ़िलिस्तीनी छात्रों को घायल कर दिया है

ज़ायोनी फ़ौजियों और ज़ायोनियों द्वारा बसाए गए लोगों नें नाबलस शहर के दक्षिण में एक स्कूल पर हमला करके बहुत से फ़िलिस्तीनी छात्रों को घायल कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह ज़ायोनी फ़ौज नें एक स्कूल में बच्चों का आना जाना रोकने के बाद छात्रों और फ़ौज के बीच झड़प हो गई जिसमें ज़ायोनी फ़ौजियों नें स्कूली बच्चों पर आँसू गैस के गोले फेंके जिसमें विभिन्न छात्रों को मामूली चोटें आईं। फ़ौज के इस हमले में यतसहार नामी क्षेत्र में रहने वाले लोगों नें भी फ़ौज का साथ दिया।