3 जनवरी 2014 - 20:30
सीरिया में आतंकवादियों के बीच घमासान कि छिड़ी।

सीरिया में सरकार और जनता के विरुद्ध लड़ रहे चरमपंथी संगठनों के बीच आपसी लड़ाई तेज़ हो गई है और झड़पों में कम से कम 36 चरमपंथी मारे गए हैं।

सीरिया में सरकार और जनता के विरुद्ध लड़ रहे चरमपंथी संगठनों के बीच आपसी लड़ाई तेज़ हो गई है और झड़पों में कम से कम 36 चरमपंथी मारे गए हैं।अलक़ायदा से संबंधित माने जा रहे दाइश संगठन पर जैशुल मुजाहेदीन नामक संगठन ने कई स्थानों पर हमले किए हैं जिसमें 36 चरमपंथी मारे गए हैं। यह झड़पें हलब और इदलिब में हुई हैं। झड़पों में दाइश के कम से कम 100 लड़ाके गिरफ़तार भी किए गए हैं। जैशुल मुजाहेदीन संगठन  छह छोटे संगठनों से मिलकर बना है। जैशुल मुजाहेदीन ने कहा है कि दाइश के विरुद्ध उस समय तक लड़ाई जारी रहेगी जब तक यह संगठन भंग नहीं हो जाता।जैशुल मुजाहेदीन का कहना है कि दाइश उन क्षेत्रों में जहां विरोधियों का नियंत्रण है असुरक्षा और अस्थिरता फैला रहा है तथा दाइश के लड़ाके चोरी भी कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि सीरिया में लड़ रहे संगठनों को पश्चिमी देशों तथा क्षेत्र में सऊदी अरब, क़तर और तुर्की जैसे देशों का समर्थन प्राप्त है और इन्हीं देशों से मिलने वाली सामरिक व आर्थिक सहायता से यह संगठन सीरियाई जनता और सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं।