ईरान के उप रक्षामंत्री रज़ा तलाई नेक नें कहा है कि दुश्मन ईरान की तरक़्क़ी व प्रगति से डरे हुए हैं इसलिये उसकी राह में हमेशा रुकावटें खड़ी करने की कोशिशों में लगे रहते हैं। उन्होंने ईरान के हमादान शहर में एक बयान में ईरान में इस्लामी इन्क़ेलाब की सपलता के बाद ईरान राष्ट्र के ख़िलाफ़ दुश्मनों की साज़िशों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि दुश्मन ईरान की तरक़्क़ी से बुरी तरह से परेशान हैं इसीलिये वह नए नए प्रोपेगंडे तलाश करता रहता है। उन्होंने ईरान के ख़िलाफ़ थोपे जाने वाले युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय ईरान का मुक़ाबला सिर्फ़ ईराक़ से नहीं था बल्कि पूरे पश्चिम से था जो ईराक़ के उस समय के शासक सद्दाम हुसैन का पूरी तरह से समर्थन कर रहे थे।
3 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 492187
ईरान के उप रक्षामंत्री रज़ा तलाई नेक नें कहा है कि दुश्मन ईरान की तरक़्क़ी व प्रगति से डरे हुए हैं इसलिये उसकी राह में हमेशा रुकावटें खड़ी करने की कोशिशों में लगे रहते हैं।