31 दिसंबर 2013 - 20:30
सऊदी अरब मध्यपूर्व युद्ध व हिंसा का ज़िम्मेदार

दो देश जो इस समय युद्ध व हिंसा के ज़िम्मेदार हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़े रहा है वह सऊदी अरब और ज़ायोनी सरकार हैं

इटली के एक विश्लेषक नें ज़ायोनी सरकार और सऊदी अरब को मध्यपूर्व में युद्ध व हिंसा का ज़िम्मेदार बताया है। क्लादिव मूफ़ा नें रेडियो तेहरान की इतालवी सर्विस से बातचीत में कहा कि दो देश जो इस समय युद्ध व हिंसा के ज़िम्मेदार हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़े रहा है वह सऊदी अरब और ज़ायोनी सरकार हैं। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी सरकार लगातार यह दावे कर रही है कि ईरान को शांतिपूर्ण परमाणु टेक्नालाजी नहीं प्राप्त होनी चाहिये जबकि आई ए ई ए नें बार बार इस बात पर ज़ोर दिया है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है। उन्होंने 2013 में अमरीका की विदेशी नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप का मुद्दा अमरीकी विदेशी पालिसी का अहम हिस्सा था।