31 दिसंबर 2013 - 20:30
यूरेनियम के 60 प्रतिशत तक संवर्धन का सुझाव

अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के एक जाने माने विश्लेषक का कहना है कि ईरानी पार्लियामेंट की तरफ़ से 60 प्रतिशत तक यूरेनियम के संवर्धन, पश्चिमी देशों की तरफ़ से लगाई गई पाबंदियों के ख़िलाफ़ एक ठीक क़दम है

अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के एक जाने माने विश्लेषक का कहना है कि ईरानी पार्लियामेंट की तरफ़ से 60 प्रतिशत तक यूरेनियम के संवर्धन, पश्चिमी देशों की तरफ़ से लगाई गई पाबंदियों के ख़िलाफ़ एक ठीक क़दम है। अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हुसैन रवी वरान नें आज तेहरान के एक अख़बार में अपने लेख में लिखा कि जब अमरीका जेनेवा समझौते के ख़िलाफ़ काम कर रहा है और अलग अलग बहानों से ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियां लगा रहा है तो ईरान की पार्लिमेंट को भी उसका जवाब देना चाहिये। उन्होंने कहा कि ईरानी पार्लिमेंट के सदस्यों नें अमरीका और पश्चिमी देशों की पाबंदियों का ठोस जवाब देते हुए साठ प्रतिशत तक यूरेनियम के संवर्धन किये जाने वाला बिल पेश किया है। पार्लियामेंट के सदस्यों के द्वारा पेश किये जाने वाले इस बिल आया है कि सरकार को चाहिये कि समुद्री लड़ाकू जहाज़ों के ऐटमी रिएक्टरों की ज़रूरत पूरी करने के लिये वह साठ प्रतिशत तक यूरेनियम का संवर्धन करे।