31 दिसंबर 2013 - 20:30
सऊदी अरब में क़ुरआने मजीद का फिर अपमान

अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के ताएफ़ शहर की पुलिस के प्रवक्ता नें ऐलान किया है कि एक बार फिर इस शहर की नालियों में क़ुरआने मजीद के दर्जनों नुस्ख़े मिले हैं।

कुछ सूत्रों नें ख़बर दी है कि सऊदी अरब में क़ुरआने मजीद के नुस्ख़ों का अपमान किया गया है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के ताएफ़ शहर की पुलिस के प्रवक्ता नें ऐलान किया है कि एक बार फिर इस शहर की नालियों में क़ुरआने मजीद के दर्जनों नुस्ख़े मिले हैं। यह ऐसे में है कि ताएफ़ शहर के एक निवासी नें कहा है कि इस शहर के एक रास्ते के किनारे क़ुरआने मजीद के दर्जनों नुस्ख़े मिले हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात के फैलने के बाद सऊदी अरब में हिंसक धार्मिक पुलिस के अधिकारी वहाँ पहुँचे और उन्होंने लगभग 90 से ज़्यादा क़ुरआने मजीद के नुस्ख़े बरामद किये। अभी तक किसी भी संगठन या समुदाय नें इस घटिया काम की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना के बाद लोगों में ग़ुस्से का आलम है।ज्ञात रहे कुछ दिन पहले भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।