बैरूत में क़तर के राजदूत नें हिज़बुल्लाह लेबनान के उप प्रमुख शेख़ नईम क़ासिम से मुलाक़ात की जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।इरना की रिपोर्ट के अनुसार बैरूत में क़तर के राजदूत अली बिन हमदुल मरी नें शेख़ नईम क़ासिम से मुलाक़ात में लेबनान और सीरिया के हालात पर विचार विमर्श किया और क्षेत्रीय मुद्दों को सुलह समझौते के साथ हल करने पर ज़ोर दिया। इस मुलाक़ात में हिज़बुल्लाह लेबनान और क़तर नें ज़ोर देकर कहा कि लेबनान के सभी संगठनों का आपसी सहयोग विभिन्न मुद्दों को को हल करने का कारण बनेगा ताकि लेबनान की जनता के हितों की रक्षा की जा सके।
16 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 489536
बैरूत में क़तर के राजदूत नें हिज़बुल्लाह लेबनान के उप प्रमुख शेख़ नईम क़ासिम से मुलाक़ात की जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।