इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के नए प्रतिबंधों पर रूस नें कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए अमरीका को एक ग़ैर ज़िम्मेदार देश बताया है।रूस का कहना है कि अमरीका नें ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियां लगाकर जेनेवा समझौते को ख़तरे में डाल दिया है। स्पष्ट रहे कि व्हाइट हाउस नें कल ईरान के ख़िलाफ़ कुछ आर्थिक पाबंदियां लगा दीं जबकि जेनेवा समझौते के अनुसार 6 महीने तक ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियां नहीं लगाई जा सकती हैं बल्कि पहले से लगी हुई पाबंदियों को समाप्त किया जाएगा लेकिन अमरीका नें अमरीका नें एक बार फिर दिखा दिया कि वह किसी भी मामले में विश्वास योग्य नहीं है।
14 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 488986
इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के नए प्रतिबंधों पर रूस नें कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए अमरीका को एक ग़ैर ज़िम्मेदार देश बताया है।