बहरैन में सुरक्षा कर्मियों की तरफ़ से प्रदर्शन कारियों के ख़िलाफ़ अत्याचारी कार्यवाहियां और बर्बरता के बावुजूद बहरैन की जनता का आले ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है जबकि राजधानी मनामा के आसपास में किये जाने वाले प्रदर्शन में कई लोगों को गिरफ़्तार कर के उन्हें किसी अंजान जगह पर भेज दिया गया।अल आलम के अनुसार बहरैन के प्रदर्शन कारियों नें अपने देश की आले ख़लीफ़ा की डिक्टेटर सरकार की आलोचना करते हुए ऐलान किया है कि आले ख़लीफ़ा सरकार अपनी सुरक्षा फ़ौजों की बरबर्ता पूर्ण कार्यवाहियों और गिरफ़्तारियों के काम से अपने ख़िलाफ़ उठने वाला आंदोलन किसी भी स्थिति में दबा नहीं सकेगी और बहरैन में आंदोलनकारी लोकतांत्रिक सरकार के गठन तक विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रखेंगे।
14 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 488985
बहरैन में सुरक्षा कर्मियों की तरफ़ से प्रदर्शन कारियों के ख़िलाफ़ अत्याचारी कार्यवाहियां और बर्बरता के बावुजूद बहरैन की जनता का आले ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है