हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें ओ. टी. के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सीरिया में सऊदी अरब लगातार युद्ध का तबल बजा रहा है और आतंकवादियों को पूरी तरह से मदद उपलब्ध करा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में सीरिया के बारे में हिज़बुल्लाह का रवय्या सब्र और अहिंसक था लेकिन जब स्पष्ट हो गया है कि सीरिया में दुनिया भर के आतंकवादी जमा हो गए हैं और सीरिया की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें सऊदी अरब समेत कई देशों का समर्थन भी प्राप्त है तो हिज़बुल्लाह नें उन देशों से सम्पर्क साधा और उनसे सीरिया के संकट को आन्तिरिक स्तर पर हल करने की बात कही लेकिन सऊदी अरब समेत कुछ अन्य देशों नें सीरिया में युद्ध का तबल बजाना शुरू कर दिया जिसके बाद हिज़बुल्लाह नें भी सीरिया की सरकार और जनता का खुलकर समर्थन करने का ऐलान कर दिया।
14 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 488983
हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें ओ. टी. के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सीरिया में सऊदी अरब लगातार युद्ध का तबल बजा रहा है और आतंकवादियों को पूरी तरह से मदद उपलब्ध करा रहा है।