10 दिसंबर 2013 - 20:30
सरगई लावरूफ़ की मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात

रूस के विदेशमंत्री सरगई लावरूफ़ नें आज तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद दोनो विदेश मंत्रियों नें संयुक्त प्रेस काँफ़्रेंस को सम्बोधित किया।

रूस के विदेशमंत्री सरगई लावरूफ़ नें आज तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद दोनो विदेश मंत्रियों नें संयुक्त प्रेस काँफ़्रेंस को सम्बोधित किया।रूसी विदेश मंत्री नें इस फ्रेस काँफ़्रेंस में मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के साथ बातचीत को लाभदायक बताया और सम्भावना व्यक्त की कि ईरान और पश्चिम के बीच स्थाई परमाणु समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जेनेवा समझौता, स्थाई समझौते के लिये रास्ता आसान करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान सीरिया के संकट को हल करने में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकता है इसलिये उसे जेनेवा-2 काँफ़्रेंस में ज़रूर भाग लेना चाहिये। रूसी विदेश मंत्री नें ईराक़ में जारी आतंकवाद पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहता है और ईरान के साथ रूस का परमाणु सहयोग किसी के लिये हानिकारक नहीं है। इस प्रेस काँफ़्रेंस में मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें रूस को 5+1 ग्रुप में ईरान को महत्वपूर्ण दोस्त बताते हुए कहा कि ईरान और रूस के सहयोग से क्षेत्र में सुख व शांति का माहौल बना रहेगा।