9 दिसंबर 2013 - 20:30
ईरान पर नई पाबंदियां लगाई गईं तो जेनेवा-2 समझौता रद्द होगा।

ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें अमरीकी मैग्ज़ीन टाइम के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि अमरीकी काँग्रेस की तरफ़ से ईरान के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की पाबंदी लगाए जाने की स्थिति में ग्रुप 5+1 के साथ जेनेवा में होने वाला परमाणु समझौता समाप्त हो जाएगा।

ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें अमरीकी मैग्ज़ीन टाइम के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि अमरीकी काँग्रेस की तरफ़ से ईरान के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की पाबंदी लगाए जाने की स्थिति में ग्रुप 5+1 के साथ जेनेवा में होने वाला परमाणु समझौता समाप्त हो जाएगा।ईरान के विदेश मंत्री नें कहा कि ईरान दबाव में आकर बातचीत करना पसंद नहीं करता है। अगर अमरीकी काँग्रेस नई पाबंदियां लगाएगी तो उससे स्पष्ट हो जाएगा कि वह बातचीत के लिये गंभीर नहीं है और अगर ऐसी कोई पाबंदी लगाई गई जिसको 6 महीने के अस्थाई समझौते के बाद भी लागू किया गया तो भी समझौता समाप्त हो जाएगा। बातचीत के असफल होने की स्थिति में ईरानी पार्लियामेंट भी उसके जवाब में क़दम बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि जेनेवा समझौते के अनुसार वर्तमान पाबंदियों को हटाया जाएगा और नई पाबंदियां लागू नहीं की जाएंगी।