8 दिसंबर 2013 - 20:30
सीरिया में दाएश नें फ़्री सीरियन आर्मी के दो कमाण्डरों की हत्या की।

सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ सक्रिय आतंकवादी संगठन फ़्री सीरियन आर्मी के सूत्रों नें ऐलान किया है कि दाएश के तकफ़ीरी आतंकवादियों नें उसके दो कमाण्डरों की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार अहमदुल जहार और मोहम्मद अल क़ाज़ी अमरीका की तरफ़ से सैन्य सहायता के नाम से तुर्की पहुँचने वाला सामान सीरिया के उत्तरी क्षेत्रों में हस्तांतरित कर रहे थे कि दाएश के आतंकवादियों नें उन्हें गोलियों से भून डाला।

सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ सक्रिय आतंकवादी संगठन फ़्री सीरियन आर्मी के सूत्रों नें ऐलान किया है कि दाएश के तकफ़ीरी आतंकवादियों नें उसके दो कमाण्डरों की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार अहमदुल जहार और मोहम्मद अल क़ाज़ी अमरीका की तरफ़ से सैन्य सहायता के नाम से तुर्की पहुँचने वाला सामान सीरिया के उत्तरी क्षेत्रों में हस्तांतरित कर रहे थे कि दाएश के आतंकवादियों नें उन्हें गोलियों से भून डाला।आले सऊद के न्यूज़ चैनल अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार दाएश से सम्बंधित लोगों नें उन दोनो कमाण्डरों के हाथ पीछे से बाँध दिये और उन्हें गोलियों से भून कर मार डाला।उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऐलान हुआ था कि मोहम्मद अल क़ाज़ी रीफ़ दमिश्क़ के मन तक़तुज़्ज़मीर में घात लगाए बैठे सरकारी फ़ौजियों के हाथों मारा गया है।उधर सरकारी फ़ौज नें रीफ़ दमिश्क के विभिन्न क्षेत्रों में इकट्ठा होने वाले आतंकवादियों को निशाना बनाया और दसियों आतंकवादियों को मौत की घाट उतार दिया।