अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ईमान फ़ैज़ी नें कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद क़रज़ई, काबुल वाशिंगटन सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये अमरीकी दबाव में नहीं आएंगे।अफ़ग़ानिस्तान के इस प्रवक्ता नें एक बयान में दावा किया कि अमरीका, सुरक्षा समझौते पर इस साल समाप्त होने से पहले पहले हस्ताक्षर के लिये अप़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद क़रज़ई पर बहुत दबाव डाला जा रहा है लेकिन वह अमरीकी दबाव में आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद क़रज़ई नें हाल ही में ऐलान किया है कि जब तक अमरीका उनकी तीन शर्तों को पूरा नहीं करता तब तक काबुल-वाशिंटन सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति का यह स्टैण्ड अमरीका की नाराज़गी का कारण है।
7 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 487142
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ईमान फ़ैज़ी नें कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद क़रज़ई, काबुल वाशिंगटन सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये अमरीकी दबाव में नहीं आएंगे।