7 दिसंबर 2013 - 20:30
जेहादी संगठनों के ख़िलाफ़ अमरीकी विदेश मंत्रालय का आनलाइन अभियान

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की जनरल असंबली नें सऊदी अरब के स्थान पर जार्डन को 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का सदस्य नामित किया है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की जनरल असंबली नें सऊदी अरब के स्थान पर जार्डन को 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का सदस्य नामित किया है।सऊदी अरब 17 अक्तूबर को सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में नामित हुआ था, जबकि सीरिया में आतंकवाद का समर्थन न करने में सुरक्षा परिषद की असफलता पर सऊदी अरब नें विरोध के रूप में सुरक्षा परिषद की सदस्यता स्वीकार करने के इंकार कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र की जनरल असंबली में इस सीट के लिये वोटिंग हुई। 193 सदस्य देशों में से 178 नें जार्डन के पक्ष में वोट दिये। जार्डन के साथ चार और देश दो साल के लिये सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य नामित किये गए जिनमें चाड, नाईजीरिया, चिली और लथवानिया सम्मिलित हैं।