6 दिसंबर 2013 - 20:30
प्रतिबंधों का घेरा तोड़ना ईरान का अधिकार, रूहानी

राष्ट्रपति ने कहा है कि सम्मान, न्याय , स्वतंत्रता और स्वतंत्रता से प्रेम ईरान के युवाओं और छात्रों के उच्च उद्देश्यों में से है।

 राष्ट्रपति ने कहा है कि  सम्मान, न्याय , स्वतंत्रता और स्वतंत्रता से प्रेम ईरान के युवाओं और छात्रों के उच्च उद्देश्यों में से है।राष्ट्रपति डक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को ईरान में छात्र दिवस के अवसर पर तेहरान के शहीद बहिश्ती विश्व विद्यालय में छात्रों के मध्य अपने एक भाषण में कहा कि विश्व विद्यालय ज्ञान विज्ञान के ध्वजवाहक होने के साथ ही साथ बुद्धिमत्ता पूर्ण आलोचना व टिप्पणी के भी प्रतीक हैं।राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि परमाणु ऊर्जा , परमाणु तकनीक बल्कि यूरेनियम का संवर्धन ईरान का निश्चित अधिकार है, प्रतिबंधों के घेरे को तोड़ने को ईरान का अधिकार बताया।राष्ट्रपति ने जेनेवा में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य हालिया वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि यद्यपि क्षेत्र के अधिकांश देश, जो ईरान के घटक और मित्र हैं, जेनेवा समझौते का स्वागत करते हैं किंतु कुछ देश जिन्हें अपने दीर्घ कालिक हितों के लिए खतरा महसूस हो रहा है वह ज़ायोनी शासन की ही भांति इस समझौते से अप्रसन्न हैं।राष्ट्रपति बल दिया कि ईरानी राष्ट्र किसी भी दशा में अपने लक्ष्यों को भूल नहीं सकता। याद रहे ६ दिसम्बर को ईरान में छात्र दिवस मनाया जाता है। ६  दिसम्बर वर्ष १९५३ में तीन छात्र, अमरीका के तत्कालीन उप राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की ईरान यात्रा तथा ईरान व ब्रिटेन के मध्य पुनः संबंध स्थापना के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान तेहरान विश्व विद्यालय के सामने शहीद कर दिये गये थे।