6 दिसंबर 2013 - 20:30
अमरीका आतंकवाद का सबसे बड़ा स्रोत

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की स्वयंसेवी फ़ोर्स बसीज के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रज़ा नक़दी नें अमरीका को दुनिया में होने वाली आतंकवादी कार्यवाहियों का स्रोत बताया।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की स्वयंसेवी फ़ोर्स बसीज के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रज़ा नक़दी नें अमरीका को दुनिया में होने वाली आतंकवादी कार्यवाहियों का स्रोत बताया।उन्होंने दक्षिणी तेहरान के रै शहर में एक समारोह में कहा कि अमरीका जो स्वयं पूरी दुनिया में आतंकवाद का समर्थक है, आतंकवाद के ख़िलाफ़ नारे लगाता है और सबसे ज़्यादा आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल रहता है।जनरल नक़दी नें कहा कि अमरीका दुनिया में सबसे भयानक और ख़तरनाक इंटेलीजेंस सिस्टम स्थापित करने और दुनिया के डिक्टेटरों का समर्थन करने के बावुजूद लगातार मानवीय अधिकारों के समर्थन का दावेदार है। उन्होंने आगे कहा कि अमरीका हालाँकि देश में आज़ादी के दावे करता है लेकिन अगर वास्तविक रूप में देखा जा रहा है कि हज़ारों सेटेलाइट चैनलों के बीच ईरान के सेटेलाइट चैनलों को काम करने की परमीशन नहीं दे रहा है।