पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी मुत्तहेदा क़ौमी मूवमेंट के प्रमुख अल्ताफ़ हुसैन नें अमरीकी ड्रोन हमलों में मारे जाने वाले सात ऐसे लोगों के नामों की लिस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि उनका सम्बंध जमाते इस्लामी से था और यह आरोप लगाया है कि जमाअते इस्लामी नें तालेबान और अलक़ायदा के साथ गठजोड़ कर रखा है।एम क्यू एम के प्रमुख अल्ताफ़ हुसैन नें लंदन से टेलीफ़ोनिक भाषण देते हुए सरकार से मांग की है कि वह फ़ौरन जमाते इस्लामी पर पाबंदी लगाए। अल्ताफ़ हुसैन नें मांग की कि धारा 6 के आधार पर जमाते इस्लामी के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाया जाए।एम क्यू एम की सरकारी वेबसाईट पर जिन दस लोगों के नाम जारी किये गए हैं उनमें ख़ालिद शेख़ महमूद का नाम भी शामिल है। लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं जो अमरीकी ड्रोन हमलों में मारे गए हैं। इस लिस्ट के आधार पर यह दावा किया गया है कि जमात को इन लोगों से किसी न किसी रूप में सम्बंध है।
6 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 486847
पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी मुत्तहेदा क़ौमी मूवमेंट के प्रमुख अल्ताफ़ हुसैन नें अमरीकी ड्रोन हमलों में मारे जाने वाले सात ऐसे लोगों के नामों की लिस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि उनका सम्बंध जमाते इस्लामी से था और यह आरोप लगाया है कि जमाअते इस्लामी नें तालेबान और अलक़ायदा के साथ गठजोड़ कर रखा है।