6 दिसंबर 2013 - 20:30
ईराक़ में आतंकवादी हमला, 71 लोगों की मौत

अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादियों नें आज ईराक़ के तिकरीत शहर में कई सरकारी बिल्डिंगों को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप 22 लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हो गए।

अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादियों नें आज ईराक़ के तिकरीत शहर में कई सरकारी बिल्डिंगों को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप 22 लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हो गए।दूसरी तरफ़ ईराक़ में सुरक्षा फ़ौजों नें महमूदिया और तूज़ख़रमातू नामी शहरों में विस्फोटक से लदी हुई तीन गाड़ियों और 6 बमों को निष्क्रिय कर दिया।सुरक्षा अधिकारियों नें इसी तरह 60 ईराक़ी शहरियों की हत्या में शामिल 8 आतंकवादियों को भी गिरफ़्तार कर लिया है। सुरक्षा अधिकारियों नें आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 5 आत्मघाती हमलावरों और आठ हथियारबंद आतंकवादियों को भी गिरफ़्तार कर लिया है।