अमरीका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व निर्देशक का कहना है कि जेनेवा परमाणु समझौते में वाशिंगटन ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार कर लिया है।सेवानिवृत्त जनरल माइकल हेडन ने रविवार को फॉक्स न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा कि हमने ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार कर लिया है।हाल ही में जेनेवा में ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों और जर्मनी के बीच हुए परमाणु समझौते के बारे में पूछे जाने पर हेडन ने यह टिप्पणी की।अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डबलयू बुश के दौर में सीआईए प्रमुख रहे सेवानिवृत्त जनरल ने परमाणु समझौते का समर्थन किया।हेडन ने स्वीकार किया कि इस समझौते ने उस रेड लाईन को भी बदल दिया है कि जिसका हम उल्लेख किया करते थे, तथा अमरीका के पास इससे बेहतर और कोई विकल्प नहीं था।
1 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 485453
अमरीका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व निर्देशक का कहना है कि जेनेवा परमाणु समझौते में वाशिंगटन ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार कर लिया है।