1 दिसंबर 2013 - 20:30
ईरान-ओमान संबंधों में नया मोड़।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान मसक़त संबंधों में विस्तार पर बल देते हुए कहा है कि पड़ोसी देशों से संबंधों का विस्तार ईरान की सैद्धांतिक नीति है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान मसक़त संबंधों में विस्तार पर बल देते हुए कहा है कि पड़ोसी देशों से संबंधों का विस्तार ईरान की सैद्धांतिक नीति है।रविवार को मसक़त में ओमान नरेश सुलतान क़ाबूस से अपनी मुलाक़ात में विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि तेहरान दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों के और विस्तार में रूचि रखता है। विदेश मंत्री ज़रीफ़ कुवैत की यात्रा पूरी करके ओमान पहुंचे हैं। दोनों देशों के अधिकारियों से अपनी मुलाक़ात में विदेश मंत्री ज़रीफ़ पारस्परिक सहयोग तक्षा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करने के उद्देश्य से इस यात्रा पर गए हैं।ईरान के विदेशमंत्र से मुलाक़ात में ओमान नरेश ने दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर ख़ुशी जताई और कहा कि उनका देश ईरान के संबंधों में और विस्तार देना चाहता है।विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ अपने ओमानी समकक्ष युसुफ़ बिन अलवी से भी मिले। दोनों अधिकारियों ने पारस्परिक सहयोग के विषयों के साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों विशेष रूप से सीरिया संकट पर वार्ता की और आपसी सहयोग से चरमपंथ पर रोक लगाने का संकल्प दोहराया। ईरान से ओमान तक बिछाई जाने वाली गैस पाइपलाइन के बारे में भी दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण वार्ता की।