सीरिया के प्रधानमंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु क्षेत्र में सफलताओं को, सीरियाई राष्ट्र की सफलता का आरंभ बिन्दु कहा है।सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अलहलक़ी ने शुक्रवार की शाम, तेहरान पहुंचने के बाद मेहराबाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से एक वार्ता में, गुट पांच धन एक से वार्ता के दौरान ईरानी राष्ट्र को मिलने वाली सफलता की बधाई पेश करते हुए आशा प्रकट की है कि परमाणु क्षेत्र में ईरान की सफलता, क्षेत्र में अन्य सफलताओं तथा सीरियाई राष्ट्र की सफलता का आरंभ होगी।वाइल अलहलक़ी ने इसी प्रकार ईरान के साथ संबंधों में विस्तार को अपनी यात्रा का एक उद्देश्य बताया और दोनों देशों के मध्य विशेषकर, तेल, बिजली, स्वास्थ्य और मूलभूत ढांचे के क्षेत्र में सहयोग में विस्तार की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी जारी यात्र में इन सभी विषयों पर विस्तार के साथ चर्चा होगी।सीरिया के प्रधानमंत्री ने सीरिया की सरकार और जनता की भरपूर सहायता के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और ईरानी जनता के प्रति आभार प्रकट किया।
29 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 484877
सीरिया के प्रधानमंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु क्षेत्र में सफलताओं को, सीरियाई राष्ट्र की सफलता का आरंभ बिन्दु कहा है।