29 नवंबर 2013 - 20:30
सीरिया में यूरोपीय देशों के 12 हज़ार आतंकवादी सक्रिय

सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ मुस्लिम देशों के हज़ारों आतंकवादियों के अलावा यूरोपीय देशों के 12 हज़ार आतंकवादी भी आतंकवाद फैलाने में व्यस्त हैं।

सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ मुस्लिम देशों के हज़ारों आतंकवादियों के अलावा यूरोपीय देशों के 12 हज़ार आतंकवादी भी आतंकवाद फैलाने में व्यस्त हैं। अलक़ायदा के आतंकवादियों से इस्राईल को संतुष्टि मिल रही है जबकि इस्लामी देशों में चिंता बढ़ गई है क्योंकि अलक़ायदा के मुस्लिम रूपी आतंकवादी सऊदी अरब के साये में इस्राईल और अमरीका के हित में लड़ रहे हैं।राष्ट्रपति बश्शारुल असद के ख़िलाफ़ आतंकवाद में शामिल यूरोपीय साम्प्रदायिक मुसलमानों की संख्या 12 हज़ार से ज़्यादा पहुँच चुकी है। सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद के ख़िलाफ़ आतंकवादियों की लड़ाई ढ़ाई साल से जारी है जिसमें छोटे यूरोपीय देशों के आतंकवादियों की बड़ी संख्या भी शामिल है। सीरिया में दक्षिण अफ़रीक़ा से सम्बंध रखने वाले आतंकवादी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं जबकि ब्रिटेन से जाकर सीरिया में लड़ने वाले ज़्यादातर आतंकवादियों का सम्बंध दक्षिण पूर्वी एशिया से है जो अरबी नहीं जानते हैं।