28 नवंबर 2013 - 20:30
जेनेवा समझौता ईरानी जनता की दृढ़ता का प्रतीक है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के राजदूत बश्शार जाफ़री ने कहा है कि सीरिया में सेना से लड़ते हुए चालीस से अधिक सऊदी चरमपंथी मारे गए हैं जिनमें सऊदी नरेश की सुरक्षा गारद क वरिष्ठ कमांडर का बेटा भी शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के राजदूत बश्शार जाफ़री ने कहा है कि सीरिया में सेना से लड़ते हुए चालीस से अधिक सऊदी चरमपंथी मारे गए हैं जिनमें सऊदी नरेश की सुरक्षा गारद क वरिष्ठ कमांडर का बेटा भी शामिल है।सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए बश्शार जाफ़री ने कहा कि यह विचार ठीक नहीं है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलक़ायदा संगठन कमज़ोर हो गया है और विश्व अब अतीत की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गया है। बश्शार जाफ़री ने कहा कि सीरिया में लड़ने वाले अलक़ायदा तथा उससे जुड़े संगठन विदेशी आतंकवादियों पर आधारित हैं और यह संगठन देश के मूल प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर रहे हैं तथा उन्होनें शैक्षिक संस्थानों, पवित्र स्थलों, संग्राहलयों और अस्पतालों को निशाना बनाया है।दूसरी ओर सीरिया के टीवी चैनलों ने रिपोर्ट दी है कि पुराने दमिश्क़ क्षेत्र की उमवी जामा मस्जिद पर चरमपंथियों ने मार्टर गोले फ़ायर किए जिससे चार लोग मारे गए और 26 घायल हो गए।