28 नवंबर 2013 - 20:30
सीरिया में 300 आतंकवादी मारे गए, मारे गए आतंकवादियों में 170 विदेशी।

सीरिया में फ़ौज नें एक कार्यवाही के दौरान दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र अल ग़ोता शरक़ी में 300 सलफ़ी वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया है जिनमें 170 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं।

सीरिया में फ़ौज नें एक कार्यवाही के दौरान दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र अल ग़ोता शरक़ी में 300 सलफ़ी वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया है जिनमें 170 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं।सीरिया के फ़ौजी सूत्रों नें इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है कि मारे गए आतंकवादियों में 170 आतंकवादी विदेशी हैं। आतंकवादी संगठन दाअश नें भी अल ग़ोता शरक़ी में सऊदी अरब के 10 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उधर हलब में आतंकवादियों के राकेट हमले में 3 बच्चों समेत 11 लोग मारे गए हैं जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।