28 नवंबर 2013 - 20:30
जेनेवा समझौता ईरानी जनता की दृढ़ता का प्रतीक है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद नें ईरानी राष्ट्रपति के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत करते हुए कहा है कि जेनेवा में ग्रुप 5+1 और ईरान के बीच होने वाला समझौता ईरानी जनता के गौरव व दृढ़ता का प्रतीक है

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद नें ईरानी राष्ट्रपति के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत करते हुए कहा है कि जेनेवा में ग्रुप 5+1 और ईरान के बीच होने वाला समझौता ईरानी जनता के गौरव व दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जेनेवा समझौते से ईरान की आज़ादी, गौरव और क्षेत्रीय ताक़त में बढ़ोत्तरी हुई है। ईरानी राष्ट्रपति नें भी सीरिया के संकट को बातचीत से हल करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि ईरान सीरियाई जनता और सीरिया की सरकार का समर्थन जारी रखेगा।